Time management in hindi

Time management in hindi समय का सही उपयोग कैसे करे?


Time management in hindi Hello everyone स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से, आज के इस लेख में हम आपको Time management in Hindi के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप भी अपने समय का सही उपयोग या मैनेजमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है आप इसे अंत तक जरूर पढ़ें इसमें आपको time management kaise kare के बारे में विस्तार से जानकारी मिलने वाली है।

Time managements in hindi- समय का सही उपयोग कैसे करे?


आज के समय हम देखते हैं कि लगभग 80% ओर इससे ज्यादा लोग अपने समय के कोई टाइम टेबल ही नहीं रखते हैं कि उनका समय कहा खर्च हो रहा है। ओर यह भी नहीं जानते हैं कि समय का सही उपयोग केसे करें समय का प्रबंधन केसे करें जिससे जीवन में सफलता हासिल कर सकते। ओर इसके चलते लोग अपने सपने को पूरा करने से दूर रहे जाते हैं और इसका मुख्य कारण है समय का सही उपयोग करना नहीं आना, टाइम मैनेजमेंट केसे करना, आदि की जानकारी नहीं होना। 

Time management tips in hindi 

Power subconscious mind hindi 

4 Best motivational story in hindi 

हम आपको बता दें कि ईश्वर ने सभी व्यक्ति को बराबर समय दिया है फिर चाहे वह गरीब हो या अमीर, ज्यादा पड़ा लिखा हो या कम पड़ा लिखा, सभी को एक समान समय दिया है। ओर समय एक ऐसी चीज है जिससे व्यक्ति दुनिया की हर चीज प्राप्त कर सकता है जिसके उसने सपने देखे है बस समय का सही उपयोग करना आना चाहिए। तो हम आपके लिए how to Time management in Hindi लेकर आए हैं जिससे आप समय का सही उपयोग करना सीखोगे ओर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब हो सकें।

” समय ही धन है, धन ही समय है”

” दुनिया का हर कामयाब व्यक्ति समय का सही उपयोग करके ही सफलता के शिखर पर पहुंचे है”

1. अपने passion को पहेचाने ( time management in hindi )

समय का सही उपयोग करने में से सबसे पहला टिप्स है अपने passion को पहेचाने की आपको किस काम को करने में रुचि है जब तक आप अपने passion का कार्य नहीं करोगे तब तक आप समय का सही उपयोग नहीं कर सकते हैं। क्योंकि जो काम आपको पसंद नहीं है उसे आप ज्यादा समय तक नहीं कर सकते हैं इस लिए सबसे पहले आपको अपने रुचि का काम करना होगा।

जब आप अपने मनपसंद का काम करते हैं तो आप बिना रुके कहीं घंटे काम कर सकते हैं वहीं दूसरी तरफ अगर आप बोरिंग काम करते हैं तो एक दो घंटे में ही थक जाते या आलस करने लग जाते हैं।

उदाहरण के लिए एक स्टूडेंट जब पढ़ाई करता है तो उसे एक घंटा ही पांच घंटे के बराबर लगता है वहीं दूसरी तरफ वही स्टूडेंट अपने मनपसंद का कोई मोबाइल पर गेम खेलता है तो उसका एक घंटा युही ही निकाल जाता है।

अपने रुचि का काम करने का एक और फायदा यह है कि आप उसे अच्छी तरह करोगे उसमे ज्यादा समय दे पाओगे उसके अलावा सबसे पहले उसी काम को करने का मन करेगा इस लिए आप अपनी passion का कार्य चुन कर समय का सही उपयोग कर सकते हैं।

2. कल की प्लांनिंग आज ही कर ले ( time management in hindi )

समय का मुख्य दूसरा टिप्स यह बताता है कि हर व्यक्ति को आने वाले कल की योजना आज ही बना लेना चाहिए और उसे लिखित रूप में बनाए। इससे एक फायदा तो यह होगा कि आप उठते ही अपने कार्य पर लग जाओ गे फ़ालतू के कार्यों में समय बर्बाद नहीं करोगे। ओर दूसरा मुख्य फायदा यह है कि जब आप अपने कल के दिन की प्लांनिंग सोने से पहले करते हैं तो आपके अवचेतन मन को एक संदेश जाता है। जिससे आप अगले दिन वही काम में अपने आप लग जाते हो आपका अवचेतन मन वहीं कार्य करवाता है जो आप उसे चेतन मन से प्रोवाइड करवाते हो।

समय का सही उपयोग करने के लिए आपको चेतन मन के आलावा अवचेतन का भी इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आप ज्यादा से ज्यादा time management कर सके क्यो की कहीं बार अवचेतन मन हमें अपने सवालों का जवाब दे देता है। आपको कल की प्लानिंग आज रात ही कर लेना चाहिए इससे आपका कीमती समय बचा पाएंगे। ओर अपने लक्ष्य तक पहुंचने का स्पष्ट रास्ता नजर आएगा।

3. परिणाम को महत्व दे

समय का सही उपयोग करने का तीसरा मुख्य टिप्स यह कहता है कि आप अपने रिजल्ट को महत्व देना चाहिए इसका मतलब यह है कि आप कितने समय में कितना काम यानी कितना परिणाम अा रहा है यह निर्भर करता है कि आपने अपने समय का सदुपयोग कैसे किया है।

अगर आप एक घंटे का काम दो घंटे में कर रहे हैं और परिणाम भी अच्छे नहीं अा रहे हैं तो आप अक्सर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

ज्यादातर नोकरी करने वाले व्यक्ति यही करते हैं आठ घंटे ड्यूटी करते हैं लेकिन उनको यह ध्यान नहीं रहता है कि उन्होंने उस आठ घंटे में कितना परिणाम दिया है अपने मालिक को इसी कारण से उनकी सैलरी में ग्रोथ नहीं होती है।

आज कल लोग अपना सबसे ज्यादा समय यही पर बर्बाद कर रहे हैं एक घंटे के काम को पांच घंटे में करना

अगर आप अपने समय का सही उपयोग करना चाहते हैं तो आप अपने समय में कितना महत्वपूर्ण काम करते हैं

” यह महत्वपूर्ण नहीं की आपने कितने समय काम किया, महत्वपूर्ण तो आपका परिणाम”

ओर लोगो को इसी जगह गलत फैमी होती है कि हमने आठ घंटे काम किया लेकिन उसको यह पता नहीं कि उसने कितना इंपॉर्टेंट काम किया

4. अनुशासित रहें

सही उपयोग करने का फोर्थ टिप्स यह कहता है कि आप अपने जीवन मे अनुशासित रहें क्यो की जो व्यक्ति अनुशासन का पालन नहीं कर सकता है वह जीवन में कुछ नहीं कर सकता है।

अनुशासित का मतलब यह है कि जो काम आपको जिस समय पर या जिस परिस्थिति में करना है उसी समय करें कभी भी उसे कल पर नहीं टाले या फिर कोई किसी प्रकार का बहाना ना बनाए।

इसका यह मतलब भी है कि आपको उसी समय के अंदर अपना काम करना है जो आपने तय कर रखा है कार्य के अनुसार जैसे आपको 30 मिनट एक्सरसाइज करना है तो आपको तीस मिनट के अंदर ही एक्सरसाइज करना है ना कि एक घंटे में इससे आप अनुशासित रहते हैं और आप अपने समय का सही उपयोग कर सकते हैं।

जितने भी बड़े बड़े लोग होते हैं सभी अनुशासन का पालन करते हैं।

5. यात्रा के समय का सदुपयोग करें।

कहीं सारे लोग होते हैं जो दिन में एक से दो घंटे रोज ट्रैवल करते हैं तो उनको अपना समय का सदुपयोग करना चाहिए जैसे- आप यात्रा के समय मोटिवेशनल किताबे पड़ सकते हैं, ऑडियो सुने, टारगेट से रिलेटेड बुक पड़े, आज कल तो ऑडियो बुक है तो आप यात्रा का सही उपयोग इस प्रकार से कर सकते हैं।

बाकी लोगो की तरह फ़ालतू के गप्पे बाजी ना करें और अपने कीमती समय का सदुपयोग करना सीखिए फिर देखिए आपके जीवन में केसे परिवर्तन आने लग जाएंगे।

में जब यात्रा करता हूं तो देखता हूं कि 99% लोग फ़ालतू की बाते करते हैं, या फ़ालतू के गाने सुनते उनको यही पता नहीं होता है कि समय कितना कीमती है। अगर आप भी 1% लोगो में शामिल होना चाहते हैं तो आज से ही इन पांचों टिप्स का पालन करने लग जाय ओर जीवन में अपने सभी सपने पूरे करे।

” अगर आप गरीब परिवार में पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब ही मर जाते हैं तो यह तो 100% आपकी ही गलती है”

Conclusion

उम्मीद करते हैं दोस्तो आज से ही आप अपने जीवन में इन Time management in Hindi का पालन करेंगे ओर अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे ताकि वह भी अपने जीवन में समय का सही उपयोग करना सीखे ओर अपने जीवन को सफल बनाए।

अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर करें

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *